मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

झुंझुनूं में महिला की किडनी का गलत ऑपरेशन: अब एसएमएस अस्पताल में होगा उपचार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर,। झुंझुनूं में किडनी का गलत ऑपरेशन होने से पीड़ित महिला

रोगी ईद बानो का उच्च स्तरीय उपचार अब जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में

किया जाएगा। चिकित्सा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह के निर्देश

पर महिला रोगी को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए जयपुर लाया गया है।

सिंह

के निर्देश पर महिला के उपचार की स्थिति को लेकर मेडिकल बोर्ड गठित किया

गया था। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार रोगी को नेफ्रोलॉजिस्ट,

यूरोलॉजिस्ट एवं क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट की निगरानी में उच्च स्तरीय

उपचार की आवश्यकता है। इसे देखते हुए झुंझुनूं से रोगी को लाइफ सपोर्ट

एम्बूलेंस से सवाई मानसिंह अस्पताल लाया गया है। बेहतर उपचार एवं समन्वय की

दृष्टि से झुंझुनूं से चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश जाखड़, नर्सिंग अधिकारी

शहनवाज कुरैशी, मण्डावा तहसीलदार एवं गिरदावर को रोगी के साथ भेजा गया है।

इससे

पहले उपचार में कतराने एवं रोगी को असंवेदनशील तरीके से डिस्चार्ज कर देने

पर राज्य सरकार ने बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के दो चिकित्सकों मेडिसिन

यूनिट के हैड डॉ. बाल किशन गुप्ता, नेफ्रोलॉजी विभाग के आचार्य डॉ.

जितेन्द्र फलोदिया एवं नर्सिंग प्रभारी रमजान तंवर के खिलाफ एक्शन लिया है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह के निर्देश पर

तीनों को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के प्रधानाचार्य ने कारण बताओ

नोटिस जारी किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें