मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ः ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में युवक को बांधकर पीटा, गर्म सरिए से दागा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजगढ़ः ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में युवक को बांधकर पीटा, गर्म सरिए से दागा

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र के ग्राम खारपरस में युवक को बांधकर पीटने और गर्म सरिए से दागने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने गुरुवार को चार आरोपितों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक खारपरस निवासी 22 वर्षीय गोविंद पुत्र रमेश वर्मा ने शिकायत में बताया कि गांव के देवराज पुत्र कालूसिंह सौंधिया, लखन पुत्र हिन्दूसिंह सौंधिया, रामबाबू पुत्र जगन्नाथ सौंधिया और एक युवती ने उसके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर मारपीट की गई। आरोप है कि युवती घर से गर्म लोहे का सरिया लेकर आई और उसके पैर को दाग दिया। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया, जो बाद में वायरल हो गया। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपितों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 118(1),351(3) बीएनएस और एससी- एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।मामले की जांच में सामने आया कि 23 जून की रात गोविंद वर्मा गांव की 90 वर्षीय जतनबाई सौंधिया के घर में घुस गया था। उस समय बुजुर्ग महिला घर में अकेली सो रही थीं। आरोप है कि गोविंद ने उनके पैरों से चांदी की पायल निकाल ली। इसी दौरान महिला की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचा दिया, जिसके बाद गोविंद मौके से भाग गया। अगले दिन गांव में घटना की जानकारी फैलने पर ग्रामीणों ने गोविंद को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने गोविंद के खिलाफ घर में घुसकर लूट का केस दर्ज कर पायल बरामद कर ली है। मामले की जांच एसडीओपी स्तर पर की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें