मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

जमीन विवाद पर महिला पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, आठ पर केस दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जमीन विवाद पर महिला पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, आठ पर केस दर्ज

राजगढ़। खिलचीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बघेला में जमीन को लेकर चल रहे विवाद में खेत पर गई 40 वर्षीय महिला पर जेठ सहित उसके परिवार ने लाठी-डंडों से जानलेवा महला कर दिया, जिससे उसके हाथ-पैर में गंभीर चोटें लगी। पुलिस ने बुधवार को जेठ सहित आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।पुलिस के अनुसार ग्राम बघेला में जमीन को लेकर चल रहे विवाद में खेत पर गई द्रोपदीबाई (40) पत्नी रामचंद्र सौंधिया के साथ गाली-गलौंज करते हुए परिवार के बीरमसिंह पुत्र बदनसिंह सौंधिया, उसके बेटे सूरज, तेजसिंह, कैलाशबाई पत्नी बीरमसिंह सौंधिया, माया पुत्री घीसालाल, कृष्णाबाई पत्नी घीसालाल, घीसालाल पुत्र अनारसिंह और धीरप पुत्र अनारसिंह सौंधिया ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ-पैर में गंभीर चोटें लगी। पुलिस ने प्रकरण में आठ लोगों के खिलाफ धारा 109, 296, 191(2), 191(3), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें