मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

चकिया में कंटेनर पर लदी 649 कार्टन विदेशी शराब बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण। जिले के चकिया थाना क्षेत्र में एनएच 27 स्थित परसौनी टोल प्लाजा के समीप पुलिस ने कन्टेनर ट्रक पर लदे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। वही इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक सह शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।

चकिया एसडीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मद्य निषेध इकाई पटना से प्राप्त गुप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर छापेमारी कर पुलिस ने कंटेनर ट्रक पर लोड 649 कार्टन में रखे 5828 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने ट्रक चालक राजस्थान के बाड़मेर निवासी बाबूलाल को गिरफ्तार किया है।

बरामद अंग्रेजी शराब में ट्रक कन्टेनर वाहन संख्या आर जे 14जी एफ 2502 पर इम्पेरियल ब्लू ब्रांड का 750 एम एल का 250 कार्टून, 375 एम एल का 247 कार्टून व 180 एम एल का 152 कार्टन है। अंग्रेजी शराब राजस्थान से लोड कर मुजफ्फरपुर जा रहा था। जहां से तस्करों द्वारा विभिन्न जगहों पर सप्लाई करनी थी। छापामारी में एसडीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, एएसआई सुनील कुमार दत्त सहित पुलिस बल शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें