मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

सिवनीः चंदा नहीं देने पर युवक से मारपीट, कार में तोड़फोड़ और सोने की चेन छीनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सिवनीः चंदा नहीं देने पर युवक से मारपीट, कार में तोड़फोड़ और सोने की चेन छीनी

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बुधवार-गुरूवार की देर रात्रि चंदा नहीं देने की रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ और लूट की घटना सामने आई है। पीड़ित ने थाना पहुंचकर आरोपितो के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में थाना डूंडासिवनी ने देर रात्रि आरोपितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार महावीर वार्ड गणेश चौक निवासी युवक फ्लैट किराये पर दिलाने का कार्य करता है। बताया गया कि राहुल उर्फ गोहटा चन्द्रहास द्वारा पिछले कई दिनों से पीजी कॉलेज ग्राउंड में चल रहे कुश्ती दंगल के लिए चंदा मांगा जा रहा था। चंदा न देने के कारण पीड़ित ने राहुल का फोन उठाना बंद कर दिया था। 14 जनवरी 2026 की रात करीब 8.15 बजे पीड़ित अपने दो दोस्तों के साथ जबलपुर बायपास स्थित ग्राम नगझर मैगी पॉइंट गया था। पीड़ित कार में बैठा था, इसी दौरान राहुल अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल और बोलेरो से वहां पहुंचा। आरोप है कि राहुल ने पहले एक दोस्त पर बेसबॉल के डंडे से सिर पर वार किया, इसके बाद पीड़ित की कार के शीशे तोड़ दिए।पीड़ित के अनुसार आरोपितो ने उसके साथ मारपीट की, जिससे सिर, कान, चेहरे और सीने में चोट आई। इसी दौरान गले में पहनी सोने की चेन भी छीन ली गई। जाते-जाते आरोपितो ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के समय मौके पर मौजूद दुकानदारों और पीड़ित के दोस्तों ने पूरी वारदात देखी। पीड़ित की शिकायत पर डूंडासिवनी ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 309(4), 324(4), 296(ए), 115(2), 118(1), 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें