मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

खड़े डंपर में घुसी कार, मां-बेटे-बहू की मौत; दो बच्चे सुरक्षित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
खड़े डंपर में घुसी कार, मां-बेटे-बहू की मौत; दो बच्चे सुरक्षित

उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए जा रहा था राजस्थान का परिवार, चालक समेत दो घायल

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए राजस्थान के धौलपुर से निकला एक परिवार मंगलवार सुबह सारंगपुर के पास दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गया। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-52) पर मऊ के पास परिवार की अर्टिगा कार ओवरटेक करने के दौरान सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार मां, बेटे और बहू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कार में सवार दो बच्चे सुरक्षित हैं।

सारंगपुर थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। मृतकों की पहचान धौलपुर निवासी सोमा (65) पत्नी सुनील त्रिवेदी, अंकुर (42) पुत्र सुनील त्रिवेदी और अर्चना (40) पत्नी अंकुर त्रिवेदी के रूप में हुई है। घायलों में निहाल (22) पुत्र अतुल तिवारी और कार चालक अब्दुल शामिल हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, त्रिवेदी परिवार के छह सदस्य कार से धौलपुर से उज्जैन जा रहे थे। एनएच-52 पर शिमला होटल के सामने चालक अब्दुल आगे चल रही एक कार को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ब्रेकडाउन डंपर से को-ड्राइवर साइड की ओर पीछे से जा टकराई। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

दो बच्चे सुरक्षित

हादसे के समय कार में अंकुर और अर्चना के दो बेटे अंश (14) और तेजस (10) भी सवार थे। दोनों बच्चे हादसे में सुरक्षित बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। हादसे की सूचना मिलते ही सारंगपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें