मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में डैम में समाई कार, हादसे में 5 की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में डैम में समाई कार, हादसे में 5 की मौत

राजगढ़, 2। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शनिवार को दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डैम में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

खुजनेर थाना पुलिस के अनुसार, शाजापुर जिले के पड़ोसी गांवों अरंडिया खुर्द और अरंडिया के रहने वाले पांच दोस्त शनिवार सुबह करीब आठ बजे स्विफ्ट कार से राजस्थान स्थित खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए निकले थे। रास्ते में भीलखेड़ी जोड़ के पास दाेपहर उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित डैम में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से पानी में पूरी तरह डूब चुकी कार को बाहर निकाला गया, जिसमें से पांचों दोस्तों के शव बरामद हुए।

खुजनेर थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि कार से बरामद पांच लोगों के शव बरामद हुए हैं। मृतकों की पहचान गोविंद तिवारी (55 वर्ष) पुत्र उमाशंकर तिवारी, कमल किशोर तिवारी (57 वर्ष) पुत्र बृज किशोर तिवारी और शंकर नाथ (58 वर्ष) तीनों निवासी ग्राम अरंडिया खुर्द तथा अरविंद वर्मा (48 वर्ष) और रोहित पटेल (40 वर्ष) दोनों निवासी ग्राम अरंडिया के रूप में हुई है। मृतकों में गोविंद और कमल किशोर तिवारी चचेरे भाई थे।

थाना प्रभारी ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और पोस्टमार्टम के बाद सभी शव परिजनों को सौंप दिए हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार और अनियंत्रित होना माना जा रहा है। कार में अन्य किसी व्यक्ति के सवार होने की आशंका को देखते हुए तालाब में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें