मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

मेगा हाईवे पर कार-जीप में भिड़ंत, एक परिवार के पांच लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मेगा हाईवे पर कार-जीप में भिड़ंत, एक परिवार के पांच लोगों की मौत

बाड़मेर। बालोतरा जिले के सिणधरी पुलिस थाना क्षेत्र में मेगा हाईवे पर पायला कला के पास सोमवार देर शाम एक कार और जीप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई।सिणधरी थानाधिकारी सुरेश सारण ने बताया कि मेगा हाईवे पर हादसे में कार में सवार अशोक (60) पुत्र शिवलाल, श्रवण (28) पुत्र अशोक, मंदीप (04) पुत्र प्रवीण सोनी, रिंकू (6 माह) पुत्री अरुण सोनी, ब्यूटी (25) पत्नी अरुण सोनी निवासी पायला कलां की मौत हो गई। जबकि अरुण पुत्र अशोक, अभिनंदन पुत्र अरुण सोनी गंभीर घायल हो गए। दूसरी गाड़ी में सवार राणाराम पुत्र मोमताराम निवासी डांगेवा, दिनेश पुत्र चंदाराम निवासी डांगेवा, मोमताराम पुत्र गणेशाराम, चंदाराम पुत्र मोमताराम निवासी डांगेवा गंभीर घायल हो गए। घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।पायला कलां निवासी अशोक सोनी परिवार के साथ कार में सवार होकर सिणधरी से गांव लौट रहे थे। मेगा हाईवे पर हुए इस हादसे में अशोक समेत पुत्र, पुत्रवधु और पौत्र व पौत्री की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में रिश्तेदार व ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें