मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार कार ने 4 बच्चों को मारी टक्कर, 2 की हालत गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेज रफ्तार कार ने 4 बच्चों को मारी टक्कर, 2 की हालत गंभीर

भागलपुर। जिले के नारायणपुर प्रखंड में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े चार बच्चों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के पास सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बच्चे सड़क किनारे खड़े होकर आइसक्रीम खरीद रहे थे, तभी सफेद रंग की एक नई कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। परिजन के अनुसार इससे पहले मनोहरपुर में भी इसी कार चालक ने एक महिला को धक्का मारा था। वहीं से दो मोटरसाइकिल सवार कार का पीछा कर रहे थे।पीछा किए जाने के दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और बच्चों को टक्कर मार दी। का पुत्र गुलशन कुमार और बनारसी यादव की नतनी मोनिका कुमारी गंभीर रूप से घायल हैं। गुलशन के सिर में गंभीर चोट लगी है और उसका बायां पैर टूट गया है। जबकि मोनिका का भी एक पैर टूट गया है। दीपक और ऋतिक को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को वाहन सहित खदेड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल बच्चों को पहले स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया बाद में बेहतर इलाज के लिए भागलपुर लाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें