मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

कर्नाटक के यादगीर में बस से टक्कर के बाद धधकी कार, 6 लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कर्नाटक के यादगीर में बस से टक्कर के बाद धधकी कार, 6 लोगों की मौत

यादगीर। कर्नाटक के यादगीर जिले में शुक्रवार को एक कार और एक निजी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने दो अन्य लोगों को कार से निकालकर बचा लिया। ये दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से एक की हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुरपुर थाना क्षेत्र में सुरपुर तालुका के देवपुर के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार यादगीर से रायचूर की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसकी टक्कर बेंगलुरु से कलबुर्गी जा रही एक निजी बस से हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार और बस में तुरंत आग लग गई। कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

आग बुझाने और बचाव कार्य के लिए दमकल और आपातकालीन सेवाओं की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी।

इस बीच, सुरपुर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी इस घटना से जुड़ी और जानकारी सामने आनी बाकी है। अधिकारियों को अभी तक दुर्घटना के सही कारण का पता नहीं चल पाया है। मृतकों की पहचान भी अभी नहीं हो सकी है।

टक्कर के बाद कार के साथ-साथ बस भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गई।

इससे पहले, 25 दिसंबर 2025 को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में हिरियूर के पास एक बड़ा हादसा हुआ था। बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही एक निजी स्लीपर बस की टक्कर एक ट्रक से हो गई, जिसके बाद बस में आग लग गई थी।

यह दुर्घटना नेशनल हाईवे 48 पर हुई थी।

हादसे में बस के अंदर फंसे कम से कम 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में बिंदु वी, उनकी बेटी ग्रेमा, मानसा, नव्या और रश्मि महाले शामिल थे। ये सभी बेंगलुरु से गोकर्ण जा रहे थे। इसके अलावा, ट्रक चालक की भी इस हादसे में मौत हो गई थी। बताया गया कि वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें