मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

नसीराबाद में हाईवे पर गाय से टकराई कार, आग लगने से जलकर हुई राख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नसीराबाद में हाईवे पर गाय से टकराई कार, आग लगने से जलकर हुई राख

अजमेर। जिले के नसीराबाद क्षेत्र में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। नेशनल हाईवे 48 स्थित कोटा बाईपास चौराहे पर जयपुर से भीलवाड़ा की ओर जा रही कार सड़क पर बैठी एक गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते लपटों ने पूरी गाड़ी को घेर लिया। हादसे में गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।सदर थाना प्रभारी अशोक बिशु ने बताया कि कार में सवार दो लोगों ने आग लगते ही तुरंत वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। हालांकि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।सूचना मिलते ही नसीराबाद सदर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए गेल इंडिया की फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।इस दौरान नसीराबाद सीओ जरनैल सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के अनुसार हादसा बुधवार रात का है। कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी है। कार सवार दोनों व्यक्तियों की पहचान और उनके फरार होने की वजह का पता लगाया जा रहा है। नसीराबाद सदर थाना पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें