मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो किशोरी की मौत,चालक गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो किशोरी की मौत,चालक गंभीर

पूर्वी चंपारण। जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र स्थित एनएच-527 डी पर मंगलवार देर शाम बाइक व कार की टक्कर में बाइक सवार दो किशोरियो की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि बाइक चला रहे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।दोनों मृत किशोरी व घायल बाइक चालक की पहचान आदापुर थाना क्षेत्र के आन्धा पकही गांव के रहने वाले उपेंद्र यादव की 15 वर्षीय पुत्री अंतिमा कुमारी व गिरिजा शंकर की 18 वर्षीय पुत्री ममता कुमारी जबकि चालक विजय यादव का पुत्र राजकुमार यादव के रूप में हुई है। जिसकी हालत भी चिंताजनक बतायी जा रही है।घटना को लेकर बताया गया कि राजकुमार यादव अपने बजाज प्लैटिना बाइक (बीआर05एडी/7533) पर सवार होकर तीनों रामगढ़वा से अपने घर आन्ध्रा पकही जा रहे थे। जैसे ही रेशमा देवी प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय से आगे तिलावे नदी के पुल के पास पहुंचे कि रक्सौल की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार (बीआर 01 जेए /6177) से जबरदस्त ठोकर लगी।जिसमे बाइक के परखच्चे उड़ गये। घटना के बाद कार में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गये। बाइक पर सवार तीनों में दो किशोरी मौके पर ही दम तोड़ दिया। वही घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो के सहयोग से सभी को रामगढवा पीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दोनों किशोरी को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए मोतिहारी रेफर कर दिया।रामगढवा थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि घायल को मोतिहारी भेज दिया गया है और दोनो मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा गया। घटना को लेकर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें