मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

तेज बारिश में एम्बुलेंस सहित तीन वाहन एक दूसरे से टकराये,तीन घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण। जिले के कोटवा थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर कदम चौक के समीप एक कार , पिकअप एवं एम्बुलेंस की जोरदार टक्कर हाे गयी, जिसमे कार चालक व एम्बुलेंस पर सवार तीन लाेग घायल हाे गये। बताया गया है कि शुक्रवार की सुबह तेज बारिश के बीच तीनो वाहन एक के बाद एक,एक दूसरे को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में कार अधिक क्षतिग्रस्त हुआ है , जिसने आगे चल रहे पिकअप काे जाेरदार टक्कर मारी और अनियंत्रित हो गई। इस बीच पीछे से उसे एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी।घटना के बाबत एम्बुलेंस चालक रणजीत कुमार ने पुलिस को सूचना दी , जहां तत्काल कोटवा व पिपराकोठी की 112 की टीम पहुंची और घायलों को इलाज के लिए पीएचसी पहुँचाया। बताया कि एम्बुलेंस मरीज को लेकर पटना से गोरखपुर जा रही थी, जिसमे मरीज सहित दो बच्चे एवं दो महिला सवार थे। वही कार में सिर्फ एक व्यक्ति चालक सीट पर था। यह महज संयोग ही रहा है जिससे एक बड़ी घटना टल गई और इस तीन वाहनों के टक्कर में कोई हताहत नही हुआ। इस बाबत कोटवा थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया है कि तीनों वाहन को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें