मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

पुष्कर स्नान के लिए जा रहे परिवार की कार बस से टकराई, सात वर्षीय बच्ची समेत तीन की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पुष्कर स्नान के लिए जा रहे परिवार की कार बस से टकराई, सात वर्षीय बच्ची समेत तीन की मौत

नागौर। सोमवती अमावस्या पर पुष्कर सरोवर में स्नान के लिए जा रहे एक परिवार की कार सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। जिले के जसनगर क्षेत्र में लूनी नदी की रपट पर प्राइवेट बस और इको कार की आमने-सामने टक्कर में 7 वर्षीय बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार सुबह जसनगर के निकट हुआ। कार में जैतारण क्षेत्र से एक ही परिवार के नौ सदस्य सवार थे, जो पुष्कर सरोवर में स्नान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जसनगर से आनंदपुर कालू की ओर जा रही एक निजी बस से उनकी कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से निकालकर तत्काल जसनगर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान जितेंद्र सिंह (40) पुत्र भीम सिंह, शीला (35) पत्नी राजाराम तथा मन्नू (7) पुत्री योगेश के रूप में हुई है।

हादसे में घायल छह लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जैतारण भेजा गया, जहां से तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया।

जसनगर थानाधिकारी छीतरमल ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारु कराया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग मूल रूप से करौली जिले के निवासी हैं और वर्तमान में ब्यावर जिले के जैतारण क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें