मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

देवाल-खेता मोटर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, जवान की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गोपेश्वर, चमोली जिले के देवाल विकासखंड के देवाल-खेता मोटर मार्ग पर

हुई कार दुर्घटना में एक जवान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम

के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा है।

गुरुवार

देर रात देवाल विकासखंड के फैटी रैन गांव निवासी, 14 गढ़वाल राइफल में

कार्यरत 33 वर्षीय जवान प्रमोद सिंह पुत्र महिपाल सिंह कार से अपने घर के

लिए निकले थे। रास्ते में सिमरापाखा पर अचानक कार अनियंत्रित होकर पिंडर

नदी में गिर गई।

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रविन्द्र

सिंह बिष्ट ने बताया कि रात्रि को वाहन गिरने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों

ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

और ग्रामीणों के साथ नदी किनारे खोज शुरू की लेकिन रात को कुछ पता नहीं चल

पाया। शुक्रवार को फिर से एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस टीम ने घटनास्थल पर

पहुंच कर सर्च आपरेशन चलाया। इसके बाद अपराह्न बाद पिंडर नदी से फौजी का शव

बाहर निकाला गया।

चौकी प्रभारी विनोद रावत ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। रिपोर्ट आने बाद ही जांच की जाएगी।

इधर,

दस दिन पहले आर्मी से छुट्टी पर घर आए प्रमोद की कार दुर्घटना में मौत से

घर में मातम छाया हुआ है। 29 वर्षीय पत्नी ज्योति देवी और 53 वर्षीय माता

सरस्वती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें