मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 3.590 किलो मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 3.590 किलो मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर । जिेले के वरीय पुलिस अधीक्षण ( एसएसपी) प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ललमटिया थाना क्षेत्र से एक तस्कर को 3.590 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर विशेष अभियान के तहत की गई।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ललमटिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव स्थित दुर्गा स्थान के पास एक जर्जर पानी टंकी के कमरे में अवैध मादक पदार्थों का भंडारण कर खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि तलाशी के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से 3.590 किलोग्राम गांजा और एक वेट मशीन बरामद कर ली। इसके बाद लगातार छापेमारी करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी कमलेश मंडल को सीटीएस रोड से गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें