पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ निकाला गया कैडिल मार्च

पटना। मीठापुर नागरिक व्यवसायिक संघ नें विगत दिनों हुए पहलगाम में 26 हिन्दुओं के निर्मम हत्या के विरोध में आज मीठापुर जैन धर्मशाला से सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर सतमूर्ति विधानसभा तक चलकर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि दी ।कैंडल मार्च का नेतृत्व राजीव रंजन यादव ने किया |माैके पर बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नीतिन नवीन ने शहीदों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पाकिस्तान द्वारा किये गये इस कायरता हमला का बदला सूद सहित हिंदुस्तान के 140 करोड़ जनता लेगी | देश के प्रधानमंत्री सहित देश के तमाम दलों में रोष देखा जा रहा है |मार्च में मुख्य रूप से भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू, मीठापुर व्यवसायिक संघ के शिशिर गुप्ता, विजय कुमार जैन, संतोष केशरी, वीरेंदर सिंह लड्डू, अजय मुन्ना, दीपक चंद्रवंशी, राजेश श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया |





