मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू के करीबी के घर पर फायरिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

टोरंटो,

14 फरवरी । कनाडा में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के

करीबी के घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार के

ओंटारियो प्रांत के ब्रैम्पटन में आतंकवादी पन्नू की के करीबी इंद्रजीत

सिंह गोसल के घर की खिड़की पर गोली का छेद मिला है। हालांकि, किसी के घायल

होने की सूचना नहीं है।

इंद्रजीत सिंह ने हाल ही में

घोषणा की थी कि टोरंटो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर वह 17 फरवरी

को खालिस्तान समर्थक रैली निकालेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, उसने पन्नू के

साथ कार्य किया है।

गौरतलब है कि यह घटना आतंकी हरदीप सिंह

निज्जर के करीबी के घर पर की गई फायरिंग के कुछ दिन बाद सामने आई है।

निज्जर के सहयोगी सिमरनजीत सिंह के सरे स्थित घर पर कई राउंड फायरिंग की गई

थी। प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स के नेता निज्जर की पिछले वर्ष

ब्रिटिश कोलंबिया में गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

कनाडा

सरकार ने निज्जर की हत्या में भारत के हाथ होने का आरोप लगाया था। इस आरोप

को भारत ने सिरे से खारिज कर दिया था। साथ ही कहा था कि दूसरे देश की

लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप करना भारत की नीति नहीं है। वास्तव

में यह कनाडा है जो भारत के आंतरिक मुद्दों में हस्तक्षेप कर रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें