मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ का आह्वान, विशेष लोक अदालत में वकील और पक्षकार आगे आएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट के

तत्वावधान में आयोजित विशेष लोक अदालत के बारे में वीडियो संदेश जारी कर

कहा है कि सुप्रीम कोर्ट में मामलों की संख्या को देखते हुए इस लोक अदालत

का आयोजन किया गया है और जो इस विशेष लोक अदालत में निपटाए जा सकते हैं।

सीजेआई

चंद्रचूड़ ने कहा है कि इस विशेष लोक अदालत के लिए वकीलों और पक्षकारों को

आगे आने आना चाहिए और इसके जरिए अपने मामलों का निस्तारण कराया जाना

चाहिए। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट अपने 75वें स्थापना वर्ष के मौके पर

विशेष लोक अदालत का आयोजन कर रहा है। विशेष लोक अदालत के दौरान सुप्रीम

कोर्ट में उन लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा जिनमें आपसी सुलह हो सकते

हैं। इन मामलों में वैवाहिक विवाद, संपत्ति विवाद, मोटर दुर्घटना विवाद,

भूमि अधिग्रहण और मुआवजा से जुड़े मामले, सेवा और श्रमिक विवाद से जुड़े

मामले शामिल हैं। विशेष लोक अदालत के जरिये मामलों का त्वरित निपटारा हो

पाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें