मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

कैलिफोर्निया की मस्जिद पर हमला: सुरक्षा गार्ड समेत 3 की मौत, इस साल अब तक चार बार गोलीबारी से सहमा अमेरिका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कैलिफोर्निया की मस्जिद पर हमला: सुरक्षा गार्ड समेत 3 की मौत, इस साल अब तक चार बार गोलीबारी से सहमा अमेरिका

वाशिंगटन। कैलिफोर्निया के सैन डिएगो मस्जिद में सोमवार को हुए हमले पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुख जताया है। उन्होंने इसे भयावह करार दिया। सोमवार सुबह हुई गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक सिक्योरिटी गार्ड और दो संदिग्ध शामिल हैं। अमेरिका में बीते पांच महीनों में गोलीबारी की ये चौथी बड़ी वारदात है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों संदिग्ध किशोर थे। एक की उम्र 17 साल और दूसरे की 19 साल थी। दोनों के शव मस्जिद के पास एक वाहन में मिले। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारी।

इस मामले की जांच हेट क्राइम के एंगल से की जा रही है। हालांकि, हमले के पीछे की वजह पर फिलहाल ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है।

गोलीबारी के बाद ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “यह एक बेहद गंभीर और दुखद स्थिति है।

मुझे शुरुआती जानकारी दी गई है, लेकिन हम इस मामले को बहुत गंभीरता से देखेंगे।”

वहीं, एफबीआई निदेशक काश पटेल के अनुसार एफबीआई गंभीरता से जांच कर रही है।

यह हमला इस्लामिक सेंटर ऑफ सैन डिएगो में हुआ। यह सैन डिएगो काउंटी की सबसे बड़ी मस्जिद है। परिसर में एक स्कूल भी है, जहां बच्चों को अरबी भाषा, इस्लामिक स्टडीज और कुरान की शिक्षा दी जाती है।

कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने मुस्लिम समुदाय से कहा कि कैलिफोर्निया आपके साथ खड़ा है। जहां परिवार और बच्चे जुटते हैं, जहां लोग शांति से इबादत करते हैं, वहां ऐसा हमला बेहद भयावह है।

कैलिफोर्निया में नफरत की कोई जगह नहीं है।”

उन्होंने बताया कि कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल और गवर्नर ऑफिस ऑफ इमरजेंसी सर्विसेज की टीमें मौके पर स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर रही हैं।

इस साल की ये चौथी बड़ी वारदात है जो अमेरिका में गन कल्चर के बढ़ते चलन की ओर इशारा करता है । ठीक एक महीने पहले यानी 19 अप्रैल 2026 को अमेरिका के लुइसियाना राज्य के श्रेवेपोर्ट शहर में दिल दहलाने वाली वारदात में एक शख्स ने 8 बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। इनमें से 7 उसके अपने बच्चे थे।

तो 16 फरवरी 2026 को अमेरिका के रोड आइलैंड में हाई स्कूल हॉकी मैच के दौरान गोलीबारी हुई थी। पुलिस के मुताबिक इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें हमलावर भी शामिल था।

वहीं, साल की शुरुआत के महज सात दिन ही बीते थे कि 8 जनवरी 2026 को अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (आईसीई) के एक एजेंट ने कार सवार महिला को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान रेनी गुड (37) के तौर पर हुई। वह तीन बच्चों की मां थीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें