मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

Calculation-of-donation-amount

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
Calculation-of-donation-amount

चित्तौड़गढ़,। वैश्विक आस्था के केंद्र भगवान श्री सांवलियाजी मंदिर में शनिवार को अमावस्या का दो दिवसीय मासिक मेला शुरू हुआ। पहले दिन चतुर्दशी पर भगवान सांवलिया सेठ के भंडार से पहले चरण की गणना शाम तक हुई। इसके बाद भंडार की गणना का दौरा रोक दिया गया। पहले दिन 10 करोड़ से ज्यादा की दानराशि की गणना हुई है। वहीं रविवार को अमावस्या में मुख्य दिवस पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसको लेकर मंदिर प्रशासन ने माकूल प्रबंध किए हैं।

श्री सांवरिया जी मंदिर मंडल की मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि प्रत्येक माह की कृष्णपक्ष चतुर्दशी पर भगवान सांवलिया सेठ का भंडार खोला जाता है। ऐसे में शनिवार को माघ मास कृष्णपक्ष चतुर्दशी (विक्रम संवत् 2082) को सांवलियाजी मंदिर के दान पत्र खोले गए। राजभोग आरती के बाद मंदिर बोर्ड पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सत्संग भवन में गणना शुरू हुई। यहां श्री सांवलिया मंदिर मंडल के कर्मचारी, विभिन्न बैंकों के कर्मचारी, मंदिर बोर्ड पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पहले ही दिन श्री सांवलिया सेठ के भंडार से अथाह दान राशि प्राप्त हुई है। भंडार से निकली दानराशि की प्रथम चरण की गणना में कुल 10 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई। मंदिर प्रशासन ने बताया कि शेष दान राशि की गणना 19 जनवरी को द्वितीय चरण में की जाएगी। रविवार को अमावस्या का मेला होने के कारण भारी भीड़ रहेगी। ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने माकूल व्यवस्थाएं की हैं। अमावस्या एवं रविवार होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। इधर, दान पात्र खोलने एवं गणना के दौरान श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल के अध्यक्ष जानकीदास वैष्णव, मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रभा गौतम सहित मंदिर मंडल के सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें