मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

जल्द होगा कैबिनेट का विस्तार, विपक्ष को परेशान होने की जरूरत नहीं: सम्राट चौधरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। बिहार में एनडीए की सरकार बन गई है। सरकार के बनने के साथ ही कुछ मंत्रियों ने तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही मंत्री पद की शपथ ले ली थी। लेकिन, अन्य लोगों को मंत्रिमंडल में जगह कब मिलेगी इस सवाल के जवाब के लिए मंत्री पद के दावेदार नेताओं की बेचैनी बढ़ी हुई। जेडीयू की तरफ से नीतीश कुमार के साथ विजय चौधरी, वीजेंद्र यादव और श्रवण कुमार ने मंत्री पद की शपथ ले ली थी। लेकिन, बाकी के मंत्रिमंडल की तस्वीर साफ नहीं हुई है। ऐसे में अब इन तमाम सवालों का जवाब बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के तरफ से किया जा रहा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि - कैबिनेट का विस्तार करना मुख्यमंत्री का अधिकार होता है। इसमें कहां कोई बड़ी समस्या है। इसको लेकर जल्द ही फैसला कर लिया जाएगा। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। कैबिनेट विस्तार के बाद और भी लोगों को जगह दी जाएगी यह तो तय चीज़ है। इसमें कहां कोई बड़ी बात है। इसको लेकर विपक्ष जो भी आरोप लगा रहा है। इसमें कहां कोई समस्या है। इसके अलावा राजद के तरफ से लागए जा रहे आरोप पर सम्राट चौधरी ने कहा कि- उनका इतिहास जो लोग जानते हैं उनको मालूम होना चाहिए कि वो तो मात्र 12 विधायक में 1995 में डेढ़ साल तक सरकार चलाए थे। यहां तो अभी ही नौ मंत्री है, दो उपमुख्यमंत्री है। आगे जल्द ही कैबिनेट में और भी लोगों को जगह दी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें