मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः मंत्रिमंडल के सदस्य सपत्नीक अयोध्या रवाना, बस में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल। अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम का दर्शन करने के लिए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत मंत्रि-मंडल के सदस्य सपत्नीक सोमवार को

अयोध्या के लिए रवाना हुए। सभी पहले मंत्रालय से बस के माध्यम से राजाभोज

एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से विशेष विमान के जरिए अयोध्या के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता

में सोमवार को मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक हुई। इसके बाद मंत्रि-मंडल के

सभी सदस्य बस से भोपाल के राजाभोज विमानतल पहुंचे। इस दौरान बस में

मुख्यमंत्री डॉ यादव समेत सभी सदस्यों ने जय श्री महाकाल और जय श्री राम के

नारे लगाए। जयकारे रास्ते भर गूंजते रहे। इसके बाद राजा भोज एयरपोर्ट से

सभी सदस्य विशेष विमान द्वारा अयोध्या के लिए रवाना हो गए।

अयोध्या

रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन हमारे

लिए विशेष है। हम सबका सौभाग्य है कि 500 साल की प्रतीक्षा के बाद भगवान

श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण हुई और आज हमें अयोध्या धाम जाकर भव्य

मंदिर में भगवान श्री रामलला के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। मंत्रिमंडल

के सभी सदस्य अयोध्या में दर्शन करने के बाद शाम 06.25 बजे वापस भोपाल के

लिए रवाना होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें