मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ तथा पुनपुन सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण कार्यों का लिया जायजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ तथा पुनपुन सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण कार्यों का लिया जायजा

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को मीठापुर-महुली फोरलेन एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मीठापुर फ्लाईओवर गोलंबर पर रुककर अधिकारि से विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड का निर्माण सिपारा पुल के ऊपर से होगा और यहां पर आकर मिलेगा। मीठापुर-महुली फोरलेन एलिवेटेड रोड में मीठापुर रेलवे क्रासिंग के पास दोनों तरफ सर्विस रोड होगा।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ के बचे हुए कार्य को तेजी से पूर्ण करें। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी, बाईपास में लगने वाले जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी। पटना तथा पटना के बाहर जाने वाले लोगों को भी काफी सहूलियत होगी।इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने पुनपुन सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री पुनपुन घाट पर भी गए और वहां किए गए सौंदर्योर्गीकरण कार्य का भी जायजा लिया। वहां उपस्थित लोगों से मुख्यमंत्री ने उनका हालचाल जाना।इस दौरान स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण कार्य तथा पुनपुन घाट के सौंदर्गीकरण का कार्य कराए जाने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस क्षेत्र का आपने कायाकल्प कर दिया है। क्षेत्र के विकास के लिए आपने कोई कसर नहीं छोड़ी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पुनपुन घाट तक अब लोग आसानी से पहुंच सकेंगे और उन्हें अपने पतरों को पिंडदान करने में सहूलियत होगी। उनकी सारी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि हमारा इस क्षेत्र से पुराना लगाव है। हम हमेशा इधर आते रहे हैं। लोगों की सुविधाओं के लिए हम लगातार कार्य में लगे रहते हैं।मुख्यमंत्री ने महुली में बिहटा-सरमेरा पथ तथा पटना-गया-डोभी पथ के क्रॉसिंग प्वाइंट अंडर पास के समीप रूककर निर्माणाधीन सर्विस रोड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस सर्विस पथ के निर्माण से बिहटा-सरमेरा पथ का पटना-गया-डोभी पथ से लिंक हो जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें