मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक के सम्पर्क पथ के निर्माणाधीन कार्य का लिया जायजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक के सम्पर्क पथ के निर्माणाधीन कार्य का लिया जायजा

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को जेपी गंगा पथ अन्तर्गत पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक के सम्पर्क पथ के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कार्य को तेजी से पूर्ण करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।मुख्यमंत्री ओपी शाह सामुदायिक भवन, पटना सिटी एवं पटना घाट के पास रूककर निर्माणाधीन कार्य को देखा और साइट मैप के माध्यम से निर्माण कार्य से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पथ पटना साहिब रेलवे स्टेशन से प्रारंभहोकर पटना घाट होते हुये जेपी गंगा पथ तक सम्पर्कता प्रदान करेगा। इस पथ के निर्माण से अशोक राजपथ एवं मारूफगंज मंडी क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात मिलेगी एवं जेपी गंगा पथ का एनएच-30 (पटना-बख्तियारपुर पथ) से सम्पर्कता प्राप्त होगी।52.54 करोड़ की लागत राशि से पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक पथ का निर्माण किया जा रहा है। इस पथ का निर्माण राज्य सरकार एवं रेलवे के बीच भूमि के परस्पर आदान-प्रदान के आधार पर किया जा रहा है। यह पथ पटना साहिब रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर पटना घाट होते हुए जेपी गंगा पथ तक संपर्कता प्रदान करेगा। इस पथ की कुल लंबाई 1.5 किमी है।प्रस्तावित पथ में अशोक राजपथ पर फ्लाई ओवर का प्रावधान किया गया है। पथ के दोनों तरफ दो लेन का सर्विस पथ एवं सर्विस पथ के साथ स्ट्रीट लाईट, रोड मार्किंग इत्यादि का यथोचित प्रावधान किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें