मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री नीतीश ने किया सब-वे और मल्टी मॉडल हब का उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री नीतीश ने किया सब-वे और मल्टी मॉडल हब का उद्घाटन

पटना।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना जंक्शन के पास सब-वे का शुभारम्भ और स्मार्ट सिटी के तहत पटना के जीपीओ गोलंबर के नजदीक बने मल्टी मॉडल हब का उद्घाटन किया। पटना जंक्शन के सामने एक 440 मीटर लंबा अंडरग्राउंड सब-वे और इसके ऊपर तीन मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग बनाई गई है। इसमें रेस्टोरेंट, एटीएम से लेकर दुकानें तक हैं।जीपीओ गोलंबर से पटना जंक्शन गोलंबर वाया न्यू मार्केट एरिया में पीक आवर में गाड़ियां रेंगती रहती है। पटना जंक्शन पर गाड़ियों की पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था भी अब तक नहीं थी। अभी जीपीओ गोलंबर के पास ही बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड भी है। ऐसे में लोगों को स्टेशन आने और जाने में काफी परेशानी हो रही थी। इसके उद्घाटन के बाद अब जंक्शन के पास से खुलने वाली बसों को यहीं पार्क किया जाएगा। ऑटो को भी यहीं खड़े करने की व्यवस्था होगी। आम जन के लिए यह रविवार , यानी 18 मई से शुरु होगा।मल्टी मॉडल हब और टनल की देखरेख की जिम्मेदारी स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ही होगी। इसके रखरखाव और देखरेख के लिए टेंडर के माध्यम से एजेंसी का चयन किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से हर जरूरी बंदोबस्त किए गए हैं। हर एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। आग से बचाव के लिए हर मंजिल पर सेंट्रलाइज्ड फायर इस्टिंग्विशर का सेटअप तैयार किया गया है।पूरे टनल में सेंट्रलाइज्ड एसी का सेटअप किया गया है। टनल में सीसीटीवी कैमरे, लाइट्स, डिस्प्ले स्क्रिन और साउंड सिस्टम भी है। साउंड सिस्टम के जरिए लोगों को इस बात की जानकारी दी जाएगी कि टनल के किस गेट के जरिए किस साइड बाहर निकला जा सकता है।’ टनल में तीन एंट्री और एग्जिट गेट बनाए गए हैं।इससे जीपीओ गोलंबर और इस्कॉन टेंपल की तरफ से लोग आसानी से पटना जंक्शन पहुंच सकते हैं। गाड़ियों की बेहतर पार्किंग के साथ स्टेशन आने-जाने में भी लोगों को सहूलियत होगी। सब-वे से पैसेंजर्स को महावीर मंदिर जाने में सुविधा होगी।मल्टी मॉडल हब को पटना जंक्शन, मेट्रो स्टेशन और बुद्ध स्मृति पार्क के पास बने मल्टी मॉडल पार्किंग से स्मार्ट और अल्ट्रा मॉडल टनल से जोड़ा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें