मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने जेपी गंगापथ और कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन पुल का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने जेपी गंगापथ और कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन पुल का किया निरीक्षण

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जेपी गंगापथ पर कराए जा रहे लैंड स्केपिंग, पौधा रोपण एवं सौंदर्गीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पौधारोपण होने से यह क्षेत्र हरा-भरा दिखेगा। जेपी गंगापथ एक अद्भुत परियोजना है जिसका सौंदर्गीकरण भी बेहतर ढंग से कराएं। इस पथ पर लोगों के लिए सड़क सुरक्षा और निर्बाध आवागमन दोनों जरूरी है।इसके पश्चात् मुख्यमंत्री गायघाट पहुंचे। गायघाट में जेपी गंगापथ से सटे नदी की ओर डाउन रैंप के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। जेपी गंगापथ पर वाहनों के सुगम आवागमन तथा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गायघाट में नदी की ओर डाउन रैंप का निर्माण किया जा रहा है। जेपी गंगा पथ परियोजना में अभी गायघाट में वाहनों के उतरने हेतु यू-टर्न की व्यवस्था है, इस डाउन रैंप के निर्माण से यू-टर्न की व्यवस्था खत्म हो जायेगी।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस डाउन रैंप का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराएं ताकि लोगों को गायघाट में जेपी गंगापथ से सीधा और सुरक्षित संपर्कता का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी सेतु और उसके बगल में बनाए जानेवाले नये फोरलेन पुल से भी जेपी गंगापथ को जोड़कर संपर्कता बहाल करने के लिए कार्य करें। इस पर अभियंता अध्ययन कर बेहतर ढंग से कार्य कराएं।इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन कच्ची दरगाह बिदुपुर 6-लेन पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि जेपी गंगापथ परियोजना को दीदारगंज तक पूरा कर लिया गया है। जेपी गंगापथ की तरफ से आने-जानेवाले वाहनों को कच्ची दरगाह बिदुपुर 6-लेन पुल से सीधी संपर्कता बहाल करने के लिए बचे हुये काम को तेजी से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन पुल के निर्माण कार्य पूर्ण होने से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन और सुलभ होगा। पटना शहर में लगनेवाले जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी।इस पुल के निर्माण से पटना शहर के बाहर से ही लोग उत्तर बिहार के विभिन्न जगहों पर आसानी के साथ आवागमन कर सकेंगे। पटना के पूर्वी क्षेत्र के लोगों को भी सुगम यातायात का लाभ मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें