मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ परियोजना के अन्तर्गत दीघा से दीदारगंज तक के नवनिर्मित पथ का किया लोकार्पण

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ परियोजना के अन्तर्गत दीघा से दीदारगंज तक के नवनिर्मित पथ का किया लोकार्पण

- मुख्यमंत्री ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन सिक्स लेन ग्रीनफिल्ड पुल एवं पहुंच पथ का किया स्थल निरीक्षणपटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार शाम जेपी गंगा पथ परियोजना के अन्तर्गत दीघा से दीदारगंज तक के नवनिर्मित पथांश का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित पथ का जायजा भी लिया। जेपी गंगा पथ की दीघा से दीदारगंज तक कुल लम्बाई 20.5 किलोमीटर है।मौके परमुख्यमंत्री ने कहा कि जेपी गंगा पथ का दीघा से दीदारगंज तक निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसका आज लोकार्पण किया गया है। इस पथ के बन जाने से बिहारशरीफ, मोकामा और बेगूसराय जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी, समय की भी बचत होगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रियों को पटना शहर के विभिन्न इलाकों के आवागमन में सहूलियत होगी। पथ निर्माण विभाग द्वारा पटना शहर में गंगा नदी के दक्षिणी तट पर 3,831 करोड़ रुपये की लागत राशि से दीघा से दीदारगंज तक जेपी गंगा पथ का निर्माण चरणबद्ध तरीके से कराया गया है। जेपी गंगा पथ परियोजना का शिलान्यास लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जन्म दिवस के अवसर पर 11 अक्टूबर 2013 को किया गया था। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सम्मान में इस पथ का नामकरण जेपी गंगा पथ किया गया है।प्रथम चरण में दीघा से पी०एम०सी०एच० तक इस पथ का निर्माण कार्य कराया गया, जिसकी लम्बाई 7.5 किलोमीटर है। इसके बाद द्वितीय चरण में पीएमसीएच से गायघाट तक जेपी गंगा पथ का निर्माण कराया गया, जिसकी लम्बाई 5 किलोमीटर है। तृतीय चरण में गायघाट से कंगन घाट तक जेपी गंगा पथ परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया, जिसकी लम्बाई 3 किलोमीटर है। जेपी गंगा पथ की उपयोगिता को देखते हुए दीघा से दीदारगंज के बीच इसकी संपर्कता अटल पथ, एलसीटी घाट, एएन सिन्हा इस्टीच्यूट के समीप गांधी मैदान, पीएमसीएच, कृष्णा घाट, गायघाट, कंगन घाट एवं पटना घाट से प्रदान की गयी है। जेपी गंगा पथ के दीघा से दीदारगंज तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से पटना के पूर्वी तथा पश्चिमी क्षेत्रों के बीच आवागमन सुगम हो गया है।प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा जेपी गंगा पथ के पूरब दिशा में दीदारगंज से फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ होते हुए मोकामा तक एवं पश्चिम दिशा में बिहटा, कोईलवर तक विस्तारित करने की घोषणा की गयी है, जिसका क्रियान्वयन पथ निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है।इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन सिक्स लेन ग्रीनफिल्ड पुल एवं पहुंच पथ का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने पटना-बख्तियारपुर4-लेन बाईपास (एनएच-30) से राघोपुर तक निर्माणाधीन कार्य का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्माणाधीन सिक्स लेन ग्रीनफिल्ड पुल एवं पहुंच पथ की कार्य प्रगति एवं अद्यतन स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। अधिकारियों को निर्देश देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि सिक्स लेन ग्रीनफिल्ड पुल एवं पहुंच पथ के निर्माण कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करायें। निर्माण कार्य बेहतर ढंग से हो, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें। इस सिक्स लेन ग्रीनफिल्ड पुल एवं पहुंच पथ के बन जाने से उत्तर बिहार के लोगों को काफी लाभ मिलेगा, इससे आवागमन सुगम होगा।पथ निर्माण विभाग अंतर्गत बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा 4,988.40 करोड़ रुपये की लागत से गंगा नदी पर 8-लेन ग्रीन फिल्ड पुल एवं पहुँच पथ का निर्माण कराया जा रहा है। इस पथ की कुल लंबाई 19.76 किलोमीटर है, जिसमें पुल की लंबाई 9.76 किलोमीटर एवं पहुंच पथ की लंबाई 10 किलोमीटर है। यह पथ पटना जिला के कच्ची दरगाह के पास पटना-बख्तियारपुर 4 लेन बाईपास (एन०एच०-30) से प्रारंभ होकर वैशाली जिला के कल्याणपुर (चकसिकंदर) एनएच-103/322 तक जाता है। इस परियोजना का कार्यारम्भ 18 जनवरी, 2017 को किया गया है। गंगा नदी पर निर्माणाधीन 6-लेन ग्रीन फिल्ड पुल एवं पहुंच पथ के प्रथम चरण में पटना से राघोपुर दियारा तक पथ का निर्माण अप्रैल 2025 तक, द्वितीय चरण में हाजीपुर-महनार पथ (एन०एच०-122बी) से राष्ट्रीय उच्च पथ (103/322) का निर्माण जून 2025 तक एवं तृतीय चरण में राघोपुर दियारा से हाजीपुर-महनार पथ तक परियोजना को दिसंबर 2025 में पूर्ण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है।इस पथ के बन जाने से दक्षिण बिहार एवं उत्तर बिहार के बीच आवागमन हेतु एक अतिरिक्त सड़क संपर्कता की सुविधा प्राप्त होगी। विशेषकर राघोपुर दियारा के निवासियों को सालों भर सड़क की सुविधा भी उपलब्ध हो जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें