मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार पुलिस सप्ताह-2025 के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री,परेड का निरीक्षण किया और ली सलामी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार पुलिस सप्ताह-2025 के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री,परेड का निरीक्षण किया और ली सलामी

-बिहार पुलिस सप्ताह-2025 के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्रीपटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5 परिसर स्थित मिथिलेश स्टेडियम में आयोजित बिहार पुलिस सप्ताह-2025 के समापन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।मुख्यमंत्री के समक्ष विशेष कार्य बल बिहार पटना, बिहार सैन्य पुलिस (गोरखा बटालियन), बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस सासाराम, बिहार विशेष स्वाभिमान सशस्त्र पुलिस वाल्मिकीनगर बगहा, बिहार सैन्य पुलिस-14 पटना, बिहार सैन्य पुलिस-7 कटिहार, बिहार सैन्य पुलिस 5 पटना तथा महिला कमांडों सहित कुल 8 टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वीरता के लिए समस्तीपुर जिला (थाना पटोरी) के भुल्ला सहनी, जिला कैमूर (थाना चैनपुर) के बिहारी यादव, जिला वैशाली (थाना सराय) के विक्रमजीत कुमार, जिला सीतामढ़ी (थाना बैरगनिया) के अमित कुमार चौधरी को नागरिक प्रशस्ति पत्र और 10 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति द्वारा विशेष पदक से सम्मानित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के महानिदेशक अमरेंद्र कुमार अंबेडकर, राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) आर मलारविझी, राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित सेवानिवृत पुलिस निरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग बिहार सुनीता कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक रामानुज राम को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।बिहार पुलिस सप्ताह-2025 के दौरान साइबर सुरक्षा विषय पर आयोजित पेटिंग प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को भी मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में मुख्यमंत्री का स्वागत पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंटकर किया।मौके पर मुख्यमंत्री ने बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-05 परिसर में मल्टी काम्प्लेक्स इंडोर स्टेडियम एवं जिम भवन का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन कर नवनिर्मित भवन का निरीक्षण भी किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें