मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी बोले- मोदी है तो मुमकिन है

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी बोले- मोदी है तो मुमकिन है

नई दिल्ली। दिल्ली में भी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना लागू हो चुकी है। इस संबंध में पांच अप्रैल को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय औऱ दिल्ली सरकार के बीच समझौता ज्ञापन हुआ था। गुरुवार को विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 30 लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए गए। इस मौके पर आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई के लाभार्थियों ने केन्द्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि मोदी है तो मुमकिन है।विकासपुरी की रहने वाली 52 वर्षीय लक्ष्मी देवी ने बताया कि वे लोगों के घरों में काम करके अपने बच्चों को अकेले पाल रही है। इस बीच उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं आईं लेकिन ऑपरेशन के लिए पच्चीस हजार रुपये नहीं होने के कारण अपना इलाज नहीं करवा पा रही थी। बच्चों के इलाज और शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए अपने स्वास्थ्य को हमेशा पीछे रखा लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी के आयुष्मान कार्ड से न केवल अपना बल्कि पूरे परिवार का इलाज हो सकेगा। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार।शालीमार बाग में रहने वाली 55 वर्षीय आशा वर्कर अनुसुइया बताती हैं कि उन्हें बीस सालों से चक्कर आने और मिर्गी के दौरे पड़ने की शिकायत थी। इसके इलाज के लिए निजी अस्पतालों में काफी पैसे खर्च किए। इलाज काफी खर्चीला होता था लेकिन इस आयुष्मान कार्ड से अपना बेहतर इलाज करवा करेंगी। रोहिणी की रहने वाली अर्चना एक गृहणी है। 34 साल की अर्चना बताती हैं कि घर में बड़े बुजुर्ग की तबीयत अक्सर खराब रहती है। पति पेशे से ड्राइवर हैं। जैसे तैसे घर का खर्च चलता है। सांस को शुगर और आंख की समस्या बनी रहती है। ऐसे में पीएम जेएवाई की यह सुविधा उनके और पूरे परिवार के लिए एक सौगात है। इसके लिए केन्द्र सरकार का बहुत आभार।वहीं, गोल मार्केट के झुग्गी बस्ती में रहने वाली शीला देवी बताती हैं कि उम्र के साथ कई बीमारियां ने उन्हें घेर लिया है। उनका कोई भी नहीं है वे अकेले रहती है। ऐसे में घर का खर्च जैसे तैसे चल जाता है। इस कार्ड से अब उनकी स्वास्थ्य समस्या का हल हो चुका है। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों के लिए यह कार्ड देकर बहुत बड़ा तोहफा दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें