मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन की रैंकिंग में बक्सर तथा सुपौल प्रथम स्थान पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन की रैंकिंग में बक्सर तथा सुपौल प्रथम स्थान पर

पटना। बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन में बक्सर जिला तथा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन में सुपौल जिला प्रथम स्थान पर है ।कार्य संस्कृति में उतरोत्तर वृद्धि तथा गुणात्मक प्रतिस्पर्धा उत्पन्न करने के दृष्टिकोण से बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम एवं बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में उपलब्धियों के आधार पर जिलों की रैंकिंग की जाती है । माह सितम्बर, 2024 के कार्य उपलब्धियों के आधार पर जो जिलावार रैंकिंग निर्धारित की गयी है उसमे बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन में बक्सर जिला प्रथम स्थान पर, जहानाबाद जिला द्वितीय स्थान पर तथा बांका जिला तृतीय स्थान पर एवं बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सुपौल जिला प्रथम स्थान पर, बक्सर जिला द्वितीय स्थान पर तथा बांका जिला तृतीय स्थान पर है ।बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम राज्य के नागरिकों को नियत समय-सीमा में, उत्तरदायित्व एवं पारदर्षिता के साथ लोक सेवाओं को प्राप्त करने का अधिकार प्रदान करता है । सम्प्रति बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम केअंतर्गत 14 विभागों की 153 सेवाएं अधिसूचित है ।बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम नागरिकों को उनकी शिकायतों की सुनवाई एवं निवारण के अवसर का वैधानिक अधिकार प्रदान करता है । ऐसा अधिकार प्रदान करने वाला बिहार देश का पहला राज्य है । इस अधिनियम के तहत राज्य सरकार के 45 विभागों की 514 योजना, कार्यक्रम एवं सेवाएं अधिसूचित है, जिनके संबंध में लाभ या राहत प्राप्त किया जा सकता है तथा कार्यान्वयन के संबंध में शिकायतें दर्ज की जा सकती है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें