मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

कोलकाता में सरेआम व्यवसायी की हत्या, चिन्हित हुआ आरोपित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता,। कोलकाता के आनंदपुर में शुक्रवार शाम एक व्यापारी की सरेआम धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अमृत व्यापारी का नाम आरिफ खान था और वह पूर्वी कोलकाता के तोपशिया इलाके का निवासी था।

पुलिस का कहना है कि कारोबारी के परिचित व्यक्ति नहीं उसकी हत्या की है। हत्या करने वाले की पहचान कर ली गई है।

स्थानीय

सूत्रों के अनुसार, आरिफ शाम को आनंदपुर इलाके के पंचाननग्राम में काम से

गया था। रास्ते में चलते समय उसका परिचित अब्बास नाम का युवक पास आया और

पुरानी बातों को लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान अब्बास ने

अचानक चॉपर निकाला और आरिफ पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। रक्त रंजित आरिफ

चिल्लाने लगा। आरिफ की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे

कोलकाता नेशनल मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने आरिफ को मृत

घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, आरिफ का शरीर कई जगह से कटा हुआ

था और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। खबर पाकर आरिफ के परिजन

रात में ही अस्पताल पहुंचे।

परिवार के लोगों का दावा है कि उन्हें

नहीं पता कि आरिफ से किसी की दुश्मनी थी। पुलिस का मानना है कि दोनों के

बीच बिजनेस और पैसे के लेन-देन से जुड़े मामलों को लेकर अनबन हुई है। पुलिस

ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जाएगी तो इस मामले

में विस्तृत जानकारी मिलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें