मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

सीबीआई ऑफिसर बनकर खाते में काफी रुपये बताकर गिरफ्तारी का डर दिखाया : व्यवसायी से 13 लाख की ठगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जोधपुर,। शहर के पीडब्ल्यूडी कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाले एक

व्यवसायी से शातिरों ने सीबीआई अफसर बनकर 13 लाख की ठगी कर ली। उनके खाते

में जमा रकम और गिरफ्तारी का डर दिखाया और यह रकम ऐंठ ली। ठगी के शिकार ने

इस बारे में रातानाडा थाने में मामला दर्ज करवाया है।

थानाधिकारी

प्रदीप डांगा ने बताया कि ई-39 पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में रहने वाले विकेश

पुत्र रामजनम यादव ने रिपोर्ट दी है। इनके अनुसार 27 जुलाई को उनके मोबाइल

पर किसी शख्स ने वाटसअप कॉल कर कहा कि वह सीबीआई ऑफिस से बोल रहा है और

अफसर है। उनके खाते में काफी रकम जमा है, जिस बारे में पता लगा है। इतनी

रकम कब और कैसे आई का डर दिखाते गिरफ्तारी की बात की। शातिरों ने उन्हें

रकम ट्रांसफर करने को कहा और कुछ देर बाद वापिस भेज देने की बात कही। इस

झांसे में आकर विकेश यादव ने उनके बताए अनुसार खातों में रकम को ट्रांसफर

कर दिया। उनसे तकरीबन 13 लाख की ठगी की गई है। इस बारे में मामला दर्ज किया

गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें