मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली आबकारी घोटाला के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिषेक बोइनपल्ली को जमानत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली आबकारी घोटाला के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिषेक बोइनपल्ली को जमानत

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला के मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपित और बिजनेसमैन अभिषेक बोइनपल्ली को जमानत दे दी। जस्टिस एमएम सुंदरेश की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस आशय का आदेश दिया।इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने 20 मार्च को अभिषेक बोइनपल्ली को अंतरिम जमानत दी थी। आज सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से पेश एएसजी एसवी राजू ने कोर्ट से कहा कि वे इस मामले पर आगे कुछ नहीं कहना चाहते हैं। उसके बाद कोर्ट ने कहा कि इस मामले के सभी सह-आरोपितों को जमानत मिल चुकी है। ऐसे में अभिषेक बोइनपल्ली को भी जमानत दी जाती है।सुप्रीम कोर्ट ने 11 अगस्त, 2023 को ईडी को नोटिस जारी किया था । बोइनपल्ली को हाई कोर्ट पहले ही जमानत दे चुका है। इस मामले की जांच ईडी के अलावा सीबीआई भी कर रही है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, बीआरएस नेता के कविता, आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी विजय नायर को जमानत दे चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें