मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

जयपुर-आगरा हाईवे पर यूपी रोडवेज की बस और ट्रक में टक्कर, पांच महिलाओं की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भरतपुर, जयपुर-आगरा हाईवे पर भरतपुर के हलैना के पास शुक्रवार को

दोपहर में जयपुर जा रही यूपी रोडवेज की बस आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। इस

भीषण सड़क हादसे में पांच महिलाओं की मौत हो गई। 12 यात्री घायल हो गए हैं।

पुलिस

के अनुसार उत्तर प्रदेश परिवहन के अलीगढ़ डिपो की बस अलीगढ़ से जयपुर जा रही

थी। हाईवे पर जयपुर की तरफ जा रहा लकड़ियों से भरा ट्रक आगे चल रहा था।

ट्रक की स्पीड कम थी। बस की स्पीड तेज थी। बस ड्राइवर ने ओवरटेक करने की

कोशिश की। इस दौरान सामने से दूसरा ट्रक आया तो बस ड्राइवर ने ब्रेक लगाने

की जगह साइड में चल रहे ट्रक में बस घुसा दी। हादसे में बस का अगला हिस्सा

बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस के ड्राइवर और कंडक्टर घायल हैं। इसी बीच

ट्रक ड्राइवर फरार हो गया।

इस हादसे में निक्की जाट (28), रामू

(35), संतोष (45), सूर्यप्रताप (21), राजू (27), मोहित (32), पप्पू (45),

जीतेंद्र (25), अवनीश (35), तेजवीर (32), सुमित (26), एक बच्ची (3), एक

बच्चा (1) घायल हुए हैं। पांच महिलाओं की मौत मौके पर हो गई, जिनके शव

हलैना सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। मृत महिलाओं की पहचान की जा

रही है। दुर्घटना में 13 में से 8 घायलों को भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल

रेफर किया गया है। पांच घायलों का इलाज हलैना हॉस्पिटल में चल रहा है।

भरतपुर में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई।

भरतपुर

कलेक्टर अमित यादव, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा और सीएमएचओ गौरव कपूर

आरबीएम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल-चाल जाना। परिवार के साथ

मेहंदीपुर बालाजी जा रहे एक यात्री ने बताया कि बस जयपुर जा रही थी। हम

मथुरा से मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। बस ड्राइवर ने ओवरटेक

किया था। ब्रेक नहीं लगे तो उसने चलते ट्रक में बस घुसा दी। इसके बाद ट्रक

काफी दूर बस को घसीटते ले गया।

भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल में

भर्ती घायल बस यात्री सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि बस ड्राइवर की गलती है।

घायलों को एंबुलेंस से आरबीएम हॉस्पिटल लाने का सिलसिला जारी है। अधिकतर

यात्रियों के सिर में चोट लगी है। मेडिकल स्टाफ ट्रॉमा वार्ड में घायलों के

इलाज में जुटा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें