मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:15 · नई दिल्ली संस्करण

रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बस में अचानक आग लगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बस में अचानक आग लगी

अजमेर। नसीराबाद रोडवेज बस स्टैंड पर मंगलवार अलसुबह अजमेर डिपाे की बस में अचानक आग लग गई। आग से बस जलकर राख हो गई। उस समय बस स्टैंड पर कोई यात्री या अन्य बस मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा टल गया।नसीराबाद सिटी थाने के हैड कॉन्स्टेबल सुलेमान ने बताया कि बस स्टैंड पर चाय की दुकान चलाने वाले नवाब ने बस स्टैंड पर खड़ी राजस्थान रोडवेज की बस में आग लगने की सूचना दी थी। टीम के साथ मौके पर पहुंचा ताे देखा कि बस जल रही थी। फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ देर में फायर ब्रिगेड पहुंची। एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।बस खाली थी और स्टैंड पर खड़ी थी। आग लगने के बाद बस चल पड़ी थी। हालांकि कुछ फीट की दूरी पर आगे दीवार आने से टकरा कर रुक गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।मौके पर मौजूद बस स्टैंड के बुकिंग एजेंट शिवशंकर शर्मा ने बताया कि मैंने देखा कि आग लगने के कुछ देर बाद बस अपने आप चल पड़ी। करीब 20 फीट चलने के बाद सामने दीवार से जा टकराई। गनीमत रही कि वहां कोई दूसरी बस या यात्री नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें