मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

मुरैना: कैलारस में बेकाबू होकर पलटी बस, 8 यात्री घायल, एक महिला गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुरैना: कैलारस में बेकाबू होकर पलटी बस, 8 यात्री घायल, एक महिला गंभीर

मुरैना। मुरैना के कैलारस थाना क्षेत्र में मंगलवार दाेपहर काे एक यात्री बस अनियंत्रित हाेकर पलट गई। हादसे में बस सवार आठ लाग घायल हुए है। घायलाें में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे ईलाज के लिए मुरैना रैफर किया गया है। अन्य घायलों को कैलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।जानकारी अनुसार हादसा मंगलवार दाेपहर काे करीब 12 बजे हुआ। मुरैना से सबलगढ़ जा रही चंबल बस सर्विस की बस एहरौली गांव के पास अचानक बेकाबू हाेकर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीखपुकार मच गई। राहगीराें ने मदद करते हुए बस में फंसे लाेगाें काे बाहर निकाला और पुलिस काे सूचना दी। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कैलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायलों में खिडोरा निवासी रेखा सिकरवार (45), जनकपुर पोरसा के अनिरुद्ध सिंह तोमर (45), खिडोरा की श्यामवती सिकरवार (55), ग्वालियर के मुन्नू (70), भिंड के मोना निवासी रीना भदोरिया (36) और उनकी बेटी दीक्षा (10), तथा सालपुर पोरसा के रंजना भदोरिया (35) और उनका बेटा कार्तिक (6) शामिल हैं। कैलारस थाना प्रभारी वीरेश कुशवाहा ने बताया कि घायल रेखा सिकरवार की हालत गंभीर होने पर उन्हें मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें