मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान में बस खाई में गिरी, नौ की मौत, 50 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के पश्चिमी बाइपास के पास गुरुवार को एक बस के खाई में गिर जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक अन्य घायल हो गए। मृतकों में तीन बच्चे और एक महिला शामिल है।

डॉन अखबार की खबर के अनुसार, बस में सवार लोग शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। पुलिस और बचावकर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त बस के मलबे से शवों और घायलों को निकाला। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. वसीम बेग ने कहा, उनके यहां नौ शव और 30 घायल यात्री लाए गए। घायलों में से पांच की हालत गंभीर है।मृतकों में से सात की पहचान जीनत, जांजीबार, सफिया, आलिया, बीबी आलिया, नसीबुल्लाह और हाजी नकीबुल्लाह के रूप में हुई है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें