मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:14 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रक से टकराई बस, पांच यात्री घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ट्रक से टकराई बस, पांच यात्री घायल

भागलपुर : पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र में बुधवार को एनएच-31 पर अर्जुन कॉलेज के समीप सिलीगुड़ी से भागलपुर जा रही समीर ट्रेवल्स की बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में पांच यात्री घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे हुई। उस समय बस में खगड़िया, नवगछिया और भागलपुर जाने वाले कई यात्री सवार थे। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग बस के भीतर ही फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बस का पिछला शीशा तोड़ा और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को तत्काल रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

घायल ने बताया कि दुर्घटना में उनके दोनों पैरों में चोट लगी है। उन्होंने कहा कि एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद चोट की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अन्य घायलों का भी प्राथमिक उपचार कराया गया। चिकित्सकों ने बताया की सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

दुर्घटना में बस का अगला और बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल की तस्वीरें हादसे की गंभीरता को बयां कर रही थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि टक्कर की तीव्रता थोड़ी और अधिक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

रंगरा थाना अध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। सभी घायलों को अस्पताल भेजकर इलाज कराया गया। उन्होंने कहा कि हादसे में चार से पांच लोगों को हल्की चोटें आई हैं और किसी बड़ी हताहत की सूचना नहीं है। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य तेजी से पूरा हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें