मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौर के चारधाम यात्रियों की बस पंजाब के लुधियाना में ट्रॉला से टकराई, दो महिलाओं की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल, । इंदौर से चारधाम यात्रा पर निकली दो महिलाओं की बुधवार

सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। पंजाब में लुधियाना के पास इंदौर के रहने

वाले श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़े

एक ट्रॉला से टकरा गई। इस हादसे में 15 अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

यह

हादसा समराला के नजदीक ग्राम चेहला के पास हुआ। बस में सवार इंदौर के सभी

लोग चारधाम यात्रा पर निकले थे। सभी किसान परिवारों से संबंधित हैं। यह

सभी केदारनाथ धाम की यात्रा करने के बाद मंगलवार रात हरिद्वार से अमृतसर के

लिए चले थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे लुधियाना में बस हादसे का

शिकार हो गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। आसपास के गांवों के लोग

मौके पर पहुंचे। उन्होंने खून से लथपथ श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। इसके

बाद एंबुलेंस व अन्य वाहनों की मदद से उन्हें समराला के सरकारी अस्पताल

पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो महिला श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर

दिया।

मृतकों की पहचान मीनाक्षी (51) और

सरोज बाला (54) के रूप में हुई है। दोनों इंदौर की रहने वाली थीं। वहीं,

हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं, जिनका समराला के अस्पताल में उपचार जारी

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें