मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान में बस पलटकर सिंधु नदी के तट पर गिरी, 20 की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इस्लामाबाद । उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में शुक्रवार को एक प्राइवेट

यात्री बस सुदूर पहाड़ी इलाके से फिसलकर सिंधु नदी के तट पर गिर गई। इस

हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं भी हैं। यह

हादसा गिलगित बाल्टिस्तान के डायमेर जिले में आज सुबह साढ़े पांच हुआ।

प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना

व्यक्त की है। उन्होंने निर्देश दिया है कि घायलों को हर संभव चिकित्सा

उपचार प्रदान किया जाए।

स्थानीय समाचार पत्र डॉन के अनुसार,

यह बस रावलपिंडी से गिलगित जा रही थी। डायमर जिले में काराकोरम राजमार्ग

पर गुनार फार्म के पास चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और बस पलटते हुए

सीधे सिंधु नदी के तट पर जा गिरी। हादसे में अन्य 21 यात्री घायल हो गए।

इनमें से ज्यादातर की हालत नाजुक है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

एक अधिकारी ने कहा कि घायलों को चिलास अस्पताल भेजा गया ।

जिओ

न्यूज के अनुसार डायमेर के डिप्टी कमिश्नर फैयाज अहमद ने कहा है कि कम से

कम पांच घायल यात्रियों की हालत बेहद गंभीर है। इनमें से दो को गिलगित शहर

में स्थानांतरित कर दिया गया है। प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान

पूरा हो चुका है। इस अभियान में सेना के हेलीकॉप्टरों का सहारा लिया गया

गया। यह दुर्घटना चिलास शहर से 20 किलोमीटर दूर हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें