मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल : भूस्खलन की चपेट में आई दो बसें नदी में बही, 65 यात्री लापता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

काठमांडू, । काठमांडू की तरफ आ रही यात्रियों से भरी दो बसें

शुक्रवार को नदी में गिरने से उसमें सवार 65 यात्री लापता हैं। लगातार हो

रही मूसलाधार

बारिश, नदी में आई बाढ़ और

भूस्खलन की वजह से घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य अबतक शुरू नहीं हो पाया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीरगंज से

काठमांडू के तरफ आ रही एंजल नाइट बस और काठमांडू से गौर की तरफ जा रही गणपति

ट्रैवल्स की बसों के भूस्खलन की चपेट में आकर नदी में गिरने की जानकारी मिली है।

राजमार्ग सुरक्षा में रहे हाइवे पेट्रोलिंग पुलिस टीम ने बताया कि चितवन में अचानक

भूस्खलन के कारण दोनों बसें सुबह करीब 3 बजे त्रिशुली नदी में गिर गई।

चितवन के प्रमुख जिलाधिकारी इन्द्रदेव

यादव के मुताबिक काठमांडू से गौर के तरफ आ रही बस में 43

यात्री सवार थे जबकि बीरगंज से काठमांडू

जा रही बस में कुल 22 यात्री

सवार थे। उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य के लिए प्रशासन ने अपनी तरफ से पूरी तरह

तैयार है और गोताखोरों की टीम भी स्टैंडबाई है लेकिन तेज बारिश और भूस्खलन से

रास्ता बन्द होने के कारण राहत और बचाव का काम अब तक शुरू नहीं किया जा सका है।

इसी बीच खबर मिली है कि काठमांडू से गौर

के तरफ जा रहे बस के नदी में गिरने से पहले तीन यात्रियों ने केबिन से कूद कर अपनी

जान बचाई है। सड़क से करीब 500 मीटर

नीचे गिर रहे बस के केबिन में ड्राइवर की सीट के बगल में बैठे यात्रियों ने कूद कर

अपनी जान बचाई है। इन तीनों को नारायणघाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इन्होंने पुलिस को बयान दिया है कि उनके बाकी साथी और अन्य यात्री बस के साथ नदी

में बह गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें