मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 24 जनवरी । घरेलू शेयर बाजार में आज मजबूती का रुख नजर आ

रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद

कुछ देर के लिए बिकवाली का दबाव बनता नजर आया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद

खरीदारों ने अपना जोर बना दिया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों

सूचकांक रिकवरी करके हरे निशान में पहुंच कर कारोबार करने लगे। पहले एक

घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.37 प्रतिशत और निफ्टी 0.44 प्रतिशत

की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का

कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से हिंडाल्को

इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

और कोल इंडिया के शेयर 3.94 प्रतिशत से लेकर 2.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ

कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर हीरो मोटोकॉर्प, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स,

आयशर मोटर्स और मारुति सुजुकी के शेयर 2.41 प्रतिशत से लेकर 0.33 प्रतिशत

की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के

कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,032 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही

थी। इनमें से 1,488 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे,

जबकि 544 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 24 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे

निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर, 6 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में

कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 40 शेयर हरे

निशान में और 10 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई

का सेंसेक्स आज 205.06 अंक टूट कर 70,165.49 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार

की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से ये सूचकांक लुढ़क कर

70,001.60 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद खरीदारों ने अपना जोर

बना दिया, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने रफ्तार पकड़ ली। लगातार हो रही

खरीदारी के सपोर्ट से सुबह 10 बजे तक ये सूचकांक 500 अंक से अधिक की मजबूती

के साथ 70,875.72 अंक तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के

बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 260 अंक

की बढ़त के साथ 70,630.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स

की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 53.55 अंक की कमजोरी के साथ 21,185.25

अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव के

कारण ये सूचकांक गिर कर 21,137.20 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार

में चौतरफा खरीदारी शुरू हो गई, जिसके कारण इस सूचकांक ने भी थोड़ी ही देर

में रिकवरी करके हरे निशान में अपनी जगह बना ली। लगातार हो रही लिवाली के

सपोर्ट से सुबह 10 बजे के करीब ये सूचकांक करीब 160 अंक की तेजी के साथ

21,399.20 अंक तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के

बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 94.05 अंक

की मजबूती के साथ 21,332.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मिले-जुले

ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने

कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स

190.02 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70,180.53 अंक के स्तर पर

था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 44.15 अंक यानी 0.23 प्रतिशत फिसल कर

21,194.65 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले

कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 1,053.10 अंक यानी 1.47 प्रतिशत की

कमजोरी के साथ 70,370.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 333

अंक यानी 1.54 प्रतिशत टूट कर 21,238.80 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार

का अंत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें