मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

शुरुआती कारोबार में उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 06 फरवरी । शेयर बाजार में आज मजबूती नजर आ रही है। आज के

कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के तुरंत बाद बिकवाली

के दबाव के कारण शेयर बाजार के दोनों सूचकांक गिर कर लाल निशान में पहुंच

गए। लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर बाजार को

दोबारा हरे निशान में पहुंचा दिया। पहले घंटे का कारोबार होने के बाद

सेंसेक्स 0.37 प्रतिशत और निफ्टी 0.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर

रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक

मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टीसीएस, भारती एयरटेल, विप्रो, बीपीसीएल

और एचडीएफसी लाइफ के शेयर 3.58 प्रतिशत से लेकर 2.55 प्रतिशत की मजबूती के

साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, आईटीसी,

ब्रिटानिया, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और इंडसइंड बैंक के शेयर 3.50 प्रतिशत से

लेकर 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी

तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,065 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो

रही थी। इनमें से 1,437 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे

थे, जबकि 628 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 17 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे

निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 13 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में

कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 33 शेयर हरे

निशान में और 17 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई

का सेंसेक्स आज 239.40 अंक की मजबूती के साथ 71,970.82 के स्तर पर खुला।

कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बनने की वजह से ये सूचकांक लाल

निशान में गिर कर 71,625.18 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि थोड़ी ही

देर बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण ये सूचकांक निचले

स्तर से 450 अंक से अधिक की रिकवरी करके 72,090.30 अंक तक पहुंच गया। बाजार

में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद

सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 268.46 अंक की मजबूती के साथ 71,999.88 अंक के

स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के

निफ्टी ने आज 53.50 अंक की तेजी के साथ 21,825.20 अंक के स्तर से कारोबार

की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बिकवाली के दबाव के कारण ये सूचकांक भी

लाल निशान में गिर कर 21,737.55 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद खरीदारी

शुरू हो जाने की वजह से इस सूचकांक ने निचले स्तर से करीब 140 अंक उछल कर

21,877.10 अंक तक पहुंचने में सफलता हासिल की। बाजार में लगातार जारी

लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15

बजे निफ्टी 71.50 अंक की बढ़त के साथ 21,843.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर

रहा था।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन

में घरेलू शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में

बीएसई का सेंसेक्स 219.67 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,951.09

अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 106.60 अंक यानी

0.55 प्रतिशत मजबूत होकर 21,878.30 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके

पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 354.21 अंक यानी 0.49 प्रतिशत

की कमजोरी के साथ 71,731.42 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने

82.10 अंक यानी 0.38 प्रतिशत टूट कर 21,771.70 अंक के स्तर पर सोमवार के

कारोबार का अंत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें