मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

एनडीए सरकार की आहट से शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। केंद्र में एनडीए सरकार बनने की बात लगभग निश्चित

हो जाने की वजह से घरेलू शेयर बाजार में आज उत्साह का माहौल नजर आ रहा है।

आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के

बाद मुनाफावसूली के चक्कर में बिकवाली का दबाव भी कुछ देर के लिए बनता नजर

आया। लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर शेयर बाजार

की गति को दोबारा तेज कर दिया। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद

सेंसेक्स 0.77 प्रतिशत और निफ्टी 0.74 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर

रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद

स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से कोल इंडिया, एनटीपीसी, ओएनजीसी,

श्रीराम फाइनेंस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर 4.22 प्रतिशत से लेकर

3.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर हीरो

मोटोकॉर्प, हिंदुस्तान युनिलीवर, डिवीज लेबोरेट्रीज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज

और नेस्ले के शेयर 2.51 प्रतिशत से लेकर 1.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ

कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक

मार्केट में 2,181 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,972

शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 209 शेयर नुकसान

उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30

शेयरों में से 21 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे।

दूसरी ओर 9 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 34 शेयर हरे निशान में और 16 शेयर लाल

निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स

आज 696.46 अंक उछल कर 75,078.70 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत

होते ही मुनाफावसूली के चक्कर में चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से

ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 550 अंक टूट कर 74,526.06 अंक के स्तर पर

पहुंच गया। लेकिन इसके बाद खरीदारों ने बाजार में मोर्चा संभाल लिया और

लिवाली शुरू कर दी। हालांकि बीच-बीच में बाजार को बिकवाली का झटका भी लगता

रहा। इसके बावजूद लगातार हो रही खरीदारी के कारण इस सूचकांक की चाल में

तेजी बनी रही। बाजार में लगातार जारी खरीद और बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का

कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 572.02 अंक की मजबूती के साथ

74,954.26 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की

तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 178.25 अंक की तेजी के साथ 22,798.60 अंक के

स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बिकवाली का दबाव बनने

की वजह से ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 150 अंक टूट कर 22,642.60 अंक तक

लुढ़क गया। लेकिन इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिसकी वजह से

इस सूचकांक की चाल में दोबारा तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और

बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे

निफ्टी 167.80 अंक की बढ़त के साथ 22,788.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा

था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स

2,303.19 अंक यानी 3.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,382.24 अंक के स्तर पर

बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 735.85 अंक यानी 3.36 प्रतिशत उछल कर 22,620.35

अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें