शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
नई
दिल्ली, । घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी
नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई, लेकिन बाजार
खुलने के थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने अपना जोर बना दिया, जिसके कारण
सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने रफ्तार पकड़ ली। पहले एक घंटे का
कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.65 प्रतिशत और निफ्टी 0.61 प्रतिशत की
मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।
शुरुआती एक घंटे
का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से विप्रो,
एलटी माइंडट्री, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और बजाज फाइनेंस के शेयर 5.05
प्रतिशत से लेकर 2.86 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी
ओर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, बजाज ऑटो, आईटीसी, कोल इंडिया और अडाणी
एंटरप्राइज के शेयर 1.46 प्रतिशत से लेकर 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ
कारोबार करते नजर आ रहे थे।
अभी तक के कारोबार में स्टॉक
मार्केट में 2,168 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,816
शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 352 शेयर नुकसान
उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30
शेयरों में से 25 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे।
दूसरी ओर 5 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।
जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 37 शेयर हरे निशान में और 13 शेयर लाल
निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।
बीएसई का सेंसेक्स
आज 42.72 अंक की गिरावट के साथ 75,031.79 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की
शुरुआत होने के कुछ देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसके
कारण इस सूचकांक ने उछल कर हरे निशान में अपनी जगह बना ली। लगातार हो रही
खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 600 अंक से अधिक की मजबूती के साथ
75,698.71 अंक के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के
बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 487.04
अंक की बढ़त के साथ 75,561.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स
के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 0.45 अंक की सांकेतिक बढ़त के साथ
22,821.85 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के थोड़ी देर
बाद ही खरीदारों ने चौतरफा लिवाली वाली शुरू कर दी, जिसके कारण इस सूचकांक
की चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल
कर 23 हजार अंक के स्तर को पार करने में सफल रहा। हालांकि इसके बाद मामूली
बिकवाली के कारण इस सूचकांक में थोड़ी गिरावट भी आई। बाजार में लगातार जारी
लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह
10:15 बजे निफ्टी 139.50 अंक की बढ़त के साथ 22,960.90 के स्तर पर कारोबार
कर रहा था।
इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को
सेंसेक्स 692.27 अंक यानी 0.93 प्रतिशत की मजबूती के साथ 75,074.51 अंक के
स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 201.05 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की तेजी
के साथ 22,821.40 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।




