मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

तीन राज्यों में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ जमीयत पहुंची सुप्रीम कोर्ट, 2 सितंबर को सुनवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। जमीयत उलेमा ए हिंद ने तीन राज्यों में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है।आज वरिष्ठ वकील सीयू सिंह ने जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन करते हुए आरोपितों के घरों पर सरकारों द्वारा बुलडोजर चलाने पर रोक लगाने की मांग की।उन्होंने कहा कि इस मामले में याचिका दाखिल की गई है, जिस पर तत्काल सुनवाई की जरूरत है। उसके बाद कोर्ट ने 2 सितंबर को सुनवाई करने का आदेश दिया।याचिका में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अल्पसंख्यक समुदाय के आरोपितों के घरों पर बुलडोजर चलाने की घटनाओं का हवाला दिया गया है। याचिका में कहा गया है कि मई में मध्य प्रदेश में एक आरोपित के पिता की संपत्ति पर बुलडोजर चलवाया गया। वो भी घटना के कुछ घंटे के भीतर। कानूनी प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही सरकार ने उसे सजा दे दी। उप्र के मुरादाबाद और बरेली में 22 और 26 जून को दो एफआईआर में नामजद आरोपितों की छह संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया गया। राजस्थान के उदयपुर में प्रशासन और वन विभाग की टीम ने आरोपित राशिद खान का घर गिरा दिया। राशिद के 15 साल के बेटे पर स्कूल में अपने सहपाठी को चाकू से गोदने का आरोप था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें