मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

भागलपुर मे अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भागलपुर मे अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर

भागलपुर। जिले भर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिले के पीरपैंती में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चला। पीरपैंती नगर पंचायत क्षेत्र में वर्षों से जड़ जमा चुके अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया।शेरमारी बाजार से लेकर हॉस्पिटल मोड़ तक बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान दर्जनों अस्थायी और स्थायी दुकानें, ठेला-खोमचा और कुछ मकान भी कार्रवाई की जद में आ गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस इलाके में कई वर्षों से अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा था। सड़क के दोनों किनारों पर दुकानें फैलने और अवैध निर्माण के कारण मुख्य मार्ग काफी संकरा हो गया था। इसके चलते रोजाना लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता था। खासकर सुबह और शाम के समय स्थिति और भी खराब हो जाती थी। जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था। स्कूली बच्चों, मरीजों और कार्यालय जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी पूनम कुमारी ने बताया कि प्रशासन को लगातार जाम और अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। कई बार पूर्व में चेतावनी देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटने से यातायात व्यवस्था सुगम होगी और आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अभियान के दौरान नोडल पदाधिकारी के रूप में शिक्षा पदाधिकारी नीलेश कुमार मौजूद रहे। वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीरपैंती थाना की पुलिस बल को तैनात किया गया था, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे और दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें