मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

हवाई अड्डे के पास भवन मालिकों में नोटिस को लेकर नाराजगी, कार्रवाई पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हवाई अड्डे के पास भवन मालिकों में नोटिस को लेकर नाराजगी, कार्रवाई पर उठाए सवाल

भागलपु।

शहर के हवाई अड्डे के आसपास रहने वाले भवन मालिकों में प्रशासन द्वारा जारी नोटिस को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

नोटिस मिलने के बाद प्रभावित लोगों ने सोमवार को नगर निगम में अपना विरोध जताया। कहा कि वर्षों से बने मकानों पर अचानक कार्रवाई की तैयारी उचित नहीं है। लोगों का कहना है कि बिना संतोषजनक समाधान और स्पष्ट जानकारी दिए नोटिस जारी कर दिया गया, जिससे सैकड़ों परिवारों के सामने भविष्य को लेकर चिंता खड़ी हो गई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई मकान लंबे समय से बने हुए हैं और उनमें परिवार रह रहे हैं। ऐसे में अचानक नोटिस देकर उन्हें असमंजस की स्थिति में डाल दिया गया है।

प्रभावित भवन मालिकों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित समाधान निकाला जाए तथा लोगों के हितों का ध्यान रखा जाए। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि विकास कार्यों का वे विरोध नहीं करते, लेकिन किसी भी कार्रवाई से पहले प्रभावित परिवारों से संवाद होना चाहिए और कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह पालन किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे। फिलहाल इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है।

प्रभावित लोगों ने प्रशासन से नोटिस पर पुनर्विचार करने और उचित-अनुचित निर्णय लेने की मांग की है, ताकि किसी भी परिवार को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें