मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

कोलकाता में आधी रात पांच मंजिला इमारत ढही, दो महिलाओं की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता,

18 मार्च । कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 134 गार्डेनरिच के

फतेहपुर बनर्जी पाड़ा लेन में आधी रात एक पांच मंजिला इमारत ढह गई। इस

इमारत के मलबे की चपेट में आसपास बनी कई झोपड़ियां आ गईं। हादसे में दो

महिलाओं की मौत हो गई।

अधिकारियों के मुताबिक राहत और बचाव अभियान

जारी है। अब तक 15 लोगों को बचाया जा चुका है। घायलों में से 10 को स्थानीय

अस्पताल और पांच को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके के

विधायक और मेयर फिरहाद हकीम, अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस और पुलिस कमिश्नर

विनीत गोयल सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे । फिरहाद ने बताया कि हादसे में

दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के नाम सैम बेगम और हसीना खातून बताए गए

हैं। राहत और बचाव कार्य में आपदा प्रतिक्रिया बल और अग्निशमन दल की टीमें

अब तक (सोमवार सुबह) लगी हुई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के

मुताबिक गार्डेनरिच थाना क्षेत्र में स्थित इस इमारत में कई दिनों से

निर्माण कार्य चल रहा था। रात करीब 12 बजे तेज आवाज के साथ निर्माणाधीन

इमारत गिर गई। पुलिस सबसे पहले मौके पर पहुंची। रास्ता संकरा होने की वजह

से आपदा प्रतिक्रिया बल और फायर ब्रिगेड को पहुंचने में काफी समय लगा

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें